Connect with us

आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित…

उत्तराखंड

आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित…

देहरादून 1 अप्रैल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने बुधवार को लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले देहरादून जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सम्मानित कार्मिकों के समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

राज्यपाल ने कहा कि जनपद देहरादून में 15-16 सितंबर 2025 की रात सहस्त्रधारा-कार्लीगाड क्षेत्र में हुई भीषण वर्षा और बादल फटने की घटना के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य तेजी से शुरू किए गए। इस दौरान कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए लोगों की सहायता की, जिनके योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…

सम्मानित होने वालों में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी हर गिरि, अपर उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कुमकुम जोशी, पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार असवाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.ए. भट्ट, जिला सूचना कार्यालय देहरादून के कनिष्ठ सहायक इन्द्रेश कोठारी, यूपीसीएल के लाइनमैन अमन और लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप शाही शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश…

कार्यक्रम में राज्यपाल ने जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल की भी विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में एक फ्रंटलाइन लीडर के रूप में कार्य करते हुए प्रशासन का प्रभावी नेतृत्व किया और अपनी टीम के साथ उत्कृष्ट समन्वय तथा तत्परता का परिचय दिया। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करने की पहल को भी सराहनीय बताया और कहा कि इस प्रकार की पहल अन्य लोगों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर के सीमावर्ती गांवों को मिलेगा बाढ़ से स्थायी सुरक्षा कवच…

राज्यपाल ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन और पूर्व तैयारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सैनिकों, सुरक्षाबलों, प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य कार्मिकों ने निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए अपने आराम और सुरक्षा की परवाह किए बिना समाज और राष्ट्र की सेवा की है। उनका समर्पण और त्याग पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

Advertisement

Video Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top