Connect with us

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील…

उत्तराखंड

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील…

 

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने विकासनगर और ऋषिकेश क्षेत्र में पांच स्थानों पर कार्रवाई की। इनमें तीन स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई, जबकि दो अवैध निर्माण सील किए गए।

विकासनगर के भीमावाला में छोटी कैनाल रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पीछे संजय चौहान व अन्य द्वारा करीब चार से पांच बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं डॉक्टरगंज में पुल संख्या एक और दो के बीच शक्ति कैनाल के समीप आशु उनियाल, हर्ष रावत व अन्य द्वारा करीब पांच बीघा भूमि पर विकसित की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

ऋषिकेश क्षेत्र के रायवाला में प्रेम दत्त जोशी द्वारा करीब पांच बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के की जा रही प्लॉटिंग को भी एमडीडीए ने ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म हनुमान अंश…

इसके अलावा हरिपुर कला की गली नंबर पांच में कपिल मदान द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया। हरिद्वार रोड स्थित रायवाला में पंजाब नेशनल बैंक के निकट तुषार नरूला के अवैध निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

एमडीडीए ने लोगों से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले संबंधित भूमि की स्थिति, स्वीकृत लेआउट और आवश्यक मानचित्र की प्राधिकरण से पुष्टि जरूर करें। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

Video Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top