Connect with us

एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…

उत्तराखंड

एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…

देहरादून 18 मई। पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत उपलब्ध कराई गई 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने निजी संस्थाओं द्वारा जनहित में किए जा रहे सहयोग को सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय और दूरदराज के इलाकों में समय पर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बेहद जरूरी है और ये एम्बुलेंस जरूरतमंदों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरि धाम मार्ग पर लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 8.10 करोड़ की योजना शुरू…

मुख्यमंत्री धामी ने एचडीएफसी बैंक की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि बड़े धार्मिक आयोजनों, आपदा की स्थितियों और दुर्गम क्षेत्रों में ऐसी सेवाएं बेहद उपयोगी सिद्ध होंगी। उन्होंने आगामी हरिद्वार कुंभ और अन्य पर्वतीय जिलों के लिए भी सीएसआर के माध्यम से और एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा राहत में त्वरित कार्रवाई और आयुष सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: मदन कौशिक

बैंक अधिकारियों ने बताया कि इन एम्बुलेंस में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और आपातकालीन उपकरण मौजूद हैं, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। साथ ही अगले तीन वर्षों तक प्रत्येक एम्बुलेंस में चिकित्सक, नर्स, अटेंडेंट और चालक की व्यवस्था भी बैंक द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त : धामी

प्रारंभिक चरण में ये एम्बुलेंस चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों में सेवाएं देंगी। भविष्य में इन्हें राज्य के प्रमुख धार्मिक आयोजनों और आपदा प्रबंधन कार्यों में भी उपयोग में लाया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, विनोद कंडारी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मुस्कान सिंह, संजीव कौशिक, बकुल सिक्का, गौरव जैन और आयुष सिंघल मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

Advertisement

Video Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top