Connect with us

देहरादून में मतदाता सूची सुधार का मौका, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

उत्तराखंड

देहरादून में मतदाता सूची सुधार का मौका, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

 

देहरादून, 16 जुलाई। देहरादून जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। जिन मतदाताओं के नाम, पते या अन्य विवरण में त्रुटियां हैं या जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी है, उन्हें 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराकर सुधार कराने का अवसर मिलेगा।

नगर निगम सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान और उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में ईआरओ और एईआरओ को प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ईआरओ और एईआरओ कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। जिन मतदाताओं के विवरण में विसंगतियां हैं, उन्हें सुनवाई से कम से कम सात दिन पहले नोटिस भेजा जाएगा। सुधार के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 11 मान्य दस्तावेजों में से किसी एक का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को विधानसभा और बूथवार विसंगतियों की सूची तैयार करने, नोटिस की प्राप्ति रसीद सुरक्षित रखने तथा सुनवाई केंद्रों पर पेयजल, फर्नीचर, शौचालय, बिजली बैकअप और नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरि धाम मार्ग पर लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 8.10 करोड़ की योजना शुरू…

प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार देहरादून में कुल 11,90,805 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 9,369 सर्विस मतदाता और 10,130 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। उनका निस्तारण 11 सितंबर तक होगा, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि नोटिस मिलने पर समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण सही करा लें।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

Advertisement

Video Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top