Connect with us

उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश… 

उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश… 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। ऐसी फिल्मों से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए इन्हें प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट…

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में गोसदनों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल हो सके। साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित कर उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर आधारित फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को आगे भी प्रोत्साहन देती रहेगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

Advertisement

Video Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top