Connect with us

GOOD NEWS: ऋषिकेश में शुरू हुई घुड़सवारी, सैलानी उठा रहे लुफ़्त…

उत्तराखंड

GOOD NEWS: ऋषिकेश में शुरू हुई घुड़सवारी, सैलानी उठा रहे लुफ़्त…

देहरादून। घुड़सवारी करने वालों के लिए खुशखबरी है। ऋषिकेश में भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रोमांचित शौक घुड़सवारी शुरू हो गई है। यह घुड़सवारी ऋषिकेश पास जानकी सेतु के पास शुरू की गई है। जिसमें घुड़सवारी करवाने वाले व्यवसाई पांच सौ मीटर तक घुड़सवारी करवाएंगे, जिसका एक सीमित शुल्क रखा गया है। जानकारी

देहरादून। घुड़सवारी करने वालों के लिए खुशखबरी है। ऋषिकेश में भी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रोमांचित शौक घुड़सवारी शुरू हो गई है। यह घुड़सवारी ऋषिकेश पास जानकी सेतु के पास शुरू की गई है। जिसमें घुड़सवारी करवाने वाले व्यवसाई पांच सौ मीटर तक घुड़सवारी करवाएंगे, जिसका एक सीमित शुल्क रखा गया है।

जानकारी के लिए बता दें अभी तक भारत में 6 खास स्थानों पर घुड़सवारी हुआ करती थी, जिनमें लद्दाख, सिक्किम, महाराष्ट्र के महाबलेश्वर, दार्जिलिंग, राजस्थान के पुष्कर, कश्मीर के गुलमर्ग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा राहत में त्वरित कार्रवाई और आयुष सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: मदन कौशिक

तीर्थनगरी ऋषिकेश में पर्यटक अब हॉर्स राइडिंग के रोमांच का लुत्फ उठा सकते हैं। 50 रुपये में पांच सौ मीटर घोड़े की सवारी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। घोड़े पर बैठकर लोग फोटो शूट भी कर रहे हैं।

ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र में जानकी सेतु के पास हॉर्स राइडिंग शुरू होने से पर्यटक जमकर लुफ्त उठा रहें है। हॉर्स राइडिंग शुरू करने वाले हरिद्वार रोड निवासी सागर ने बताया कि उनका शादियों का काम है लेकिन, शादी का सीजन पूरे साल नहीं होने से उन्हें खाली रहना पड़ता है।

अतिरिक्त कमाई के लिए पर्यटकों के लिए हॉर्स राइडिंग शुरू का निर्णय लिया। बकौल सागर एक सप्ताह पहले हार्स राइडिंग आरंभ की, अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हॉर्स राइडिंग का शौक रखने वाले स्थानीय और बाहर से आने वाले पर्यटक सवारी का लुत्फ उठा रहे हैं। बताया कि पांच सौ मीटर चक्कर के प्रति व्यक्ति 50 रुपये शुल्क ले रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

Video Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top