Connect with us

उत्तराखंड में यहां एक हफ्ते से गायब है आदमखोर, 4 महिलाओं को बना चुका है शिकार…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां एक हफ्ते से गायब है आदमखोर, 4 महिलाओं को बना चुका है शिकार…

हल्द्वानी। आमदखोर हो चुका बाघ महिला को निवाला बनाने के बाद हफ्ते भर से गायब है। 50 कैमरा ट्रैप में किसी में भी वह नहीं दिखा है। उधर, गुलदार के आबादी में आने से फतेहपुर रेंज के गांव से लगे जंगलों में बाघ का होना माना जा रहा है।  गुलदार बाघ के क्षेत्र में अपनी जान जाने के डर से मूवमेंट नहीं करता है। लेकिन फतेहपुर में गुलदार व बाघ के मूवमेंट के बाद से जहां लोग डरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…

वहीं वन्यजीव विशेषज्ञ दोनों के एक क्षेत्र में मूवमेंट को सामान्य नहीं मान रहे हैं। हालांकि वन अधिकारियों का कहना है  फतेहपुर रेंज के जिन क्षेत्र में मूवमेंट है, उनके आसपास के गुलदार अपने को बचाने के चलते भी आबादी में आ रहे हैं। उधर, वन विभाग की टीम की गश्त जारी है। हालांकि कैमरों व पिंजरों से कोई मदद अभी तक नहीं मिल पायी है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी रोपवे परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, सचिव आवास ने किया प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण…

डेढ़ साल में 4 महिलाओं को बनाया निवाला

बाघ और गुलदार ने पिछले डेढ़ साल में नैनीताल जिले से लगे जंगलों में 8 लोगों को अपना निवाला बनाया है। इसमें से चार महिलाएं हैं, जो जंगल चारा लेने के लिए गई थीं। तब से नैनीताल जिले में वन्यजीवों के हमले थोड़े-थोड़े अंतराल में लगातार हो रहे हैं। बाघ व गुलदार के हमलों से लोगों में रोष पनप रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…

 

 

The post उत्तराखंड में यहां एक हफ्ते से गायब है आदमखोर, 4 महिलाओं को बना चुका है शिकार… first appeared on Uttarakhand Today News.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

Advertisement

Video Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top