Connect with us

ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…

उत्तराखंड

ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…

 

 

देहरादून। पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को ईंधन बचत का संदेश दिया। मंत्री ने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए स्कूटी से अपने कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए प्रेरित किया।

 

यह भी पढ़ें 👉  “नंदा–सुनंदा” से फिर जली उम्मीद की लौ, 39 बालिकाओं को ₹12.98 लाख की सहायता…

गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मंत्री गणेश जोशी दो पहिया वाहन से कैंप कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का संयमित उपयोग करे और अनावश्यक ईंधन खपत से बचे।

 

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि छोटी दूरी के लिए यथासंभव दो पहिया वाहन, सार्वजनिक परिवहन या साझा वाहन का उपयोग करें। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

 

मंत्री ने कहा कि वह स्वयं भी स्थानीय कार्यक्रमों और निकट दूरी के दौरों में अधिकतम दो पहिया वाहन का उपयोग करेंगे, ताकि समाज में सादगी और ईंधन बचत का सकारात्मक संदेश जाए।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का जो संदेश दिया गया है, वह केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के हित में भी बेहद महत्वपूर्ण है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

Advertisement

Video Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top