Connect with us

डीएम के निर्देश पर नई सस्ता राशन की दुकानों के विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण

उत्तराखंड

डीएम के निर्देश पर नई सस्ता राशन की दुकानों के विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण पर जिला आपूर्ति विभाग द्वारा जनपद में 17 नई सस्ता राशन गल्ला की दुकानों खोली गई हैं तथा 12 अतिरिक्त नई दुकानों की टैण्डर किया गया है जिसके लिए आवेदन प्राप्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट में हुए सम्मिलित

जिलाधिकारी के निर्देश पर खोली गई 17 नई राशन की दुकानों के विक्रेताओं को आज जिला पूर्ति कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विक्रेताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) कार्यप्रणाली, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने, डिजिटल वितरण प्रणाली, ई- पॉस मशीनों के प्रयोग तथा पारदर्शिता बनाए रखने संबंधी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य नेताओं का किया स्वागत…

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विक्रेताओं को समय पर खाद्यान्न वितरण, शिकायत निवारण प्रक्रिया तथा दुकान संचालन से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य विक्रेता पारदर्शी और जिम्मेदार तरीके से कार्य करें जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए राशन विक्रेताओं द्वारा नई राशन की दुकानों के माध्यम से रोजगार दिलाने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top