Connect with us

एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

उत्तराखंड

एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

 

देहरादून, 30 सितंबर। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से आयोजित मैस्कॉट डिजाइन एवं स्लोगन प्रतियोगिता-2026 के विजेताओं को बुधवार को प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए।

मैस्कॉट प्रतियोगिता में स्नेहा भंडारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 50 हजार रुपये और प्रशस्ति-पत्र दिया गया। अनुराग रमोला ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 30 हजार रुपये, जबकि अंकिता बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 15 हजार रुपये का पुरस्कार हासिल किया। स्लोगन प्रतियोगिता में अंकित सिंह रावत को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘आदर्श चम्पावत’ के साथ ‘आदर्श उत्तराखंड’ का संकल्प होगा साकार: सीएम धामी…

एमडीडीए की ओर से यह प्रतियोगिता तीन से 16 अगस्त तक आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य प्राधिकरण की पहचान, सोच और भविष्य की दिशा को रचनात्मक रूप देने के साथ आम लोगों, युवाओं और रचनात्मक प्रतिभाओं को अपनी कल्पना प्रस्तुत करने का अवसर देना था। प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने एमडीडीए की कार्यप्रणाली और जनसरोकारों को अपने रचनात्मक विचारों से अभिव्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  112 ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ा, 111 और बालिकाओं के दाखिले की तैयारी…

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सामने आई रचनात्मकता से स्पष्ट है कि लोगों के मन में एमडीडीए को लेकर अपनी कल्पना और विचार हैं। प्राधिकरण विकास कार्यों के साथ जनभागीदारी और नवाचार को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना…

कार्यक्रम में संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, वित्त नियंत्रक संजीव कुमार सहित प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी और प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement

Advertisement

Video Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top